उत्तराखंडऋषिकेश

वार्ड 3 और 4 में सड़क निर्माण एवं पैच मरम्मत कार्य का शिलान्यास

महापौर शंभू पासवान ने किया सामूहिक शिलान्यास, स्थानीय नागरिकों ने किया स्वागत

ऋषिकेश, मंगलवार (दिलीप शर्मा) : नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान ने आज वार्ड संख्या 3 (दुर्गा मंदिर क्षेत्र) एवं वार्ड संख्या 4 में एनसीएपी (NCAP) योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क पैच मरम्मत कार्य एवं सड़क निर्माण कार्य का सामूहिक रूप से शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या के समाधान की दिशा में यह पहल होने पर महापौर का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। लोगों ने कहा कि लंबे समय से खराब सड़कों के कारण क्षेत्रवासियों को यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, अब नए निर्माण कार्य से उन्हें राहत मिलेगी।

क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाना प्राथमिकता : महापौर पासवान

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महापौर शंभू पासवान ने कहा कि शहर की सभी क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है।

उन्होंने कहा—

“नगर निगम गड्ढा मुक्त सड़कों के लक्ष्य को लेकर युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। हमारी प्राथमिकता उन मार्गों को तत्काल सुधरवाना है, जहाँ आवागमन में सबसे अधिक परेशानी हो रही है।”

महापौर ने यह भी कहा कि एनसीएपी की निधि के अंतर्गत किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से—

क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका यादव

पार्षद पूजा नौटियाल

नवीन नौटियाल

सुजीत यादव

भीम

अरविंद राजभर (ठेकेदार)

डॉ. श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, हीरा, रामदीन
आदि उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए महापौर का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button