उत्तराखंडऋषिकेश

राजश्री चिल्ड्रन अकाडमी के कार्यक्रम में पहुँचे विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल

विद्यालय को 100 कुर्सियाँ व 3 कम्प्यूटर देने की घोषणा

ऋषिकेश 27 नवम्बर (दिलीप शर्मा) : राजश्री चिल्ड्रन अकाडमी, गुमानीवाला में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शुक्रवार को ऋषिकेश विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन व छात्र-छात्राओं ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने विद्यालय में शैक्षिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 100 नई कुर्सियाँ और तीन कम्प्यूटर उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधन छात्रों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाते हैं और विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा देते हैं।

उन्होंने क्षेत्र के विद्यालयों को संसाधन-संपन्न बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ ही बच्चों को आगे बढ़ने के लिए वास्तविक प्रेरणा देती हैं। साथ ही राजश्री चिल्ड्रन अकाडमी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में केशवानंद महाराज, डॉ. शशी कंडवाल (पूर्व चिकित्सक), किशोरी पैन्यूली (ग्राम प्रधान), राजेंद्र पांडे (निदेशक), तोता कृष्ण भट्ट (अध्यक्ष प्रबंधन समिति), किशोरी लाल बहुगुणा (प्रबंधक), समर सिंह चौहान (पूर्व प्रधानाचार्य), योगेश्वर प्रसाद सेमवाल (प्रधानाचार्य), राजेंद्र प्रसाद (दिव्य प्रेम सेवा मिशन), हंस लाल बैलवाल, मनीषा गौड़ (अध्यक्ष अभिभावक संघ), सविता देवी, दर्शन लाल उनियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button