गीता जयंती पर गूँजी ज्ञान-गंगा
स्वर्ग आश्रम स्थित गीता आश्रम में गीता प्रतियोगिता; दस विद्यालयों के सौ प्रतिभागियों ने लिया भाग

ऋषिकेश/स्वर्ग आश्रम (दिलीप शर्मा) : गीता जयंती के पावन अवसर पर स्वर्ग आश्रम स्थित गीता आश्रम में रविवार को विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न हुआ। आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी वेदव्यास आनंद सरस्वती जी के समाधि मंदिर परिसर में आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम में नगर के लगभग 10 विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भाषण, लेखन और श्लोक वाचन प्रतियोगिताएँ संपन्न
कार्यक्रम के दौरान गीता भाषण-लेखन प्रतियोगिता तथा गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन जगमोहन थलवाल (पूर्व प्रधानाचार्य), शैलेंद्र बहुगुणा (अध्यापक, बाबा काली कमली संस्कृत विद्यालय) तथा सतीश जोशी (अध्यापक, स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट संस्कृत विद्यालय) द्वारा किया गया।
श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता के परिणाम
- प्रथम – प्रशांत रयाल, नेपाली संस्कृत विद्यालय
- द्वितीय – शिवचरण, स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट संस्कृत विद्यालय
- तृतीय – प्रिया सैनी, बाल विद्या निकेतन, स्वर्ग आश्रम
- सांत्वना – शिवांग कश्यप, गीता बाल विद्यालय, गीता आश्रम
भाषण एवं लेखन प्रतियोगिता के परिणाम
- प्रथम – कशिश बिष्ट, इंटर कॉलेज मोहन चट्टी
- द्वितीय – रुचिका चौहान, इंटर कॉलेज मोहन चट्टी
- तृतीय – सक्षम रतूड़ी, नेपाली संस्कृत उत्तर मध्यम विद्यालय, ऋषिकेश
- सांत्वना – ओम शर्मा, बाबा काली कमली संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकेश

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष लक्ष्मण झूला संतोष पेंथवाल रहे।
विशिष्ट अतिथियों में गिरीश डोभाल (राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार), स्वामी सर्वात्मानंद सरस्वती, महेंद्र रवि पर प्रपन्नाचार्य जी, महंत अनिता दास (संत सेवा आश्रम), सत्येंद्र प्रसाद चमोली (प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज मोहन चट्टी), पीटीए सदस्य विनोद जुगलान, नीतीश खंडूरी, रेवानंद धस्माना, आशुतोष शर्मा, डॉ. महेंद्र अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
अन्य आगंतुकों में चंद्रमित्र शुक्ला, कृष्णा धार मिश्र, त्रिभुवन उपाध्याय, प्रमिला शाह, दया जोशी, सुलोचना लखानी, आदेश तोमर, प्रेम प्रसाद, शशि गुप्ता, पंडित उदयराम आदि भी सम्मिलित रहे।

सरस्वती वंदना और गीता पाठ से सजा कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत बाल विद्या निकेतन, स्वर्ग आश्रम के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके उपरांत गीता के 18 अध्यायों का सामूहिक पाठ और गीता यज्ञ संपन्न हुआ, जिसने वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया।
ट्रस्ट अध्यक्ष ने किया स्वागत
स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता ने सभी आगंतुकों, निर्णायकों तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं व आचार्यों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
संचालन और समापन
कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुभाष डोभाल एवं भानु मित्र शर्मा ने किया। समापन पर भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।









