उत्तराखंडपुलिस बुलेटिनलक्ष्मण झूला

आस्था की धरती पर नशा तस्करी पर लगाम— पौड़ी पुलिस ने 232 ग्राम चरस के साथ सप्लायर को चीला से दबोचा

गंगा घाटों पर सप्लाई की साजिश नाकाम, “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत लक्ष्मणझूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऋषिकेश/लक्ष्मणझुला (दिलीप शर्मा): मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों पर कड़ी निगरानी के साथ सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने चीला क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की।

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक UK08-AL-4604 (स्प्लेंडर) को रोका। तलाशी में वाहन चालक के कब्जे से 232 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह चरस गंगा घाटों पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय घूमने वालों को सप्लाई करने की फिराक में था।

पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बाइक को सीज कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त –

  • नाम: विक्रम सिंह (उम्र 40 वर्ष)
  • पिता: स्वर्गीय राम सिंह
  • निवासी: संजय नगर टिबड़ी, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

  • 232 ग्राम चरस
  • दोपहिया वाहन संख्या UK08-AL-4604 (सीज)

पुलिस टीम

1. वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल

2. अपर उप निरीक्षक राहुल ठाकुर

3. आरक्षी पंकज शर्मा

Related Articles

Back to top button