उत्तरकाशीउत्तराखंडदुर्घटना

जनपद उत्तरकाशी: जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिरी

SDRF ने 5 घायलों को बचाया, एक महिला की मौत

 

धरासू, उत्तरकाशी, 03 दिसंबर (दिलीप शर्मा) : जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मारुति स्विफ्ट कार (संख्या DL9CX-8164) अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट चिन्यालीसौड़ से उपनिरीक्षक महावीर चौहान के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल खोडखाल बगोडी के पास पहुंचकर SDRF ने जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने गहरी खाई में फंसे पांच पुरुषों को कड़ी मशक्कत के बाद स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ भेजा गया।
दुर्घटना में कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। SDRF टीम ने उनके शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

घायल व्यक्तियों की सूची

1. प्यार सिंह, पुत्र चोचया सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम जोगत तल्ला, थाना धरासू, उत्तरकाशी

2. सुरेन्द्र सिंह, पुत्र नयन सिंह, उम्र 55 वर्ष, निवासी उपरोक्त

3. दिनेश सिंह कैन्तुरा, पुत्र बिजेंद्र सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी उपरोक्त

4. मोहन सिंह, पुत्र जबर सिंह, उम्र 47 वर्ष, निवासी उपरोक्त

5. राजेश रावत, पुत्र बचन सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी उपरोक्त

मृतका

  • ममता देवी, पत्नी विनोद सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी जोगत तल्ला, उत्तरकाशी

Related Articles

Back to top button