नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला का प्लास्टिक विरोधी अभियान तेज
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के मद्देनज़र सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कशा शिकंजा

- ढालवाला व 14 बीघा क्षेत्र में छापेमारी
- 09 चालान, 1900 रुपये का राजस्व वसूला
मुनिकीरेती/टिहरी (दिलीप शर्मा): नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने स्वच्छत सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को गति देते हुए नगर क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। शुक्रवार को पालिका की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए पॉलिथीन का उपयोग करने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की।

सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में चली इस छापेमारी में ढालवाला एवं 14 बीघा क्षेत्र में दुकानों की जांच की गई। अभियान के दौरान 09 दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते हुए कारोबार करते पाया गया, जिसके चलते उन पर चालान किए गए। इन चालानों से 1900 रुपये का राजस्व वसूला गया।
सफाई निरीक्षक चौहान ने बताया कि स्वच्छत सर्वेक्षण 2025 में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए पालिका प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं तथा नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखने के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करें, वैकल्पिक साधनों का प्रयोग बढ़ाएं और स्वच्छता अभियानों में सहयोग दें।









