उत्तराखंडऋषिकेशदुर्घटना

दुःखद : तेज रफ्तार बस की कहर दंपति को मारी टक्कर महिला की मौके पर मौत

सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर शुरू कर दी आवश्यक कार्यवाही

ऋषिकेश, 10 दिसम्बर (दिलीप शर्मा): मनसा देवी फाटक के पास आज शाम लगभग 5 बजे हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दंपति सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बस के पहिए के नीचे आने से महिला की मौत

हादसे के दौरान महिला बस के पिछले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति घायल बताया जा रहा है। चश्मदीदों के अनुसार घटना काफी अचानक हुई और लोग संभल भी नहीं पाए।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस बस चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

घटनास्थल पर भीड़ और जाम

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक और यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button