उत्तराखंडऋषिकेशसम्मानित

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, 135 माताओं को किया गया सम्मानित

ऋषिकेश, 13 दिसम्बर (दिलीप शर्मा): क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, आवास विकास ऋषिकेश में आयोजित कमला नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में 75 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 135 विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और संस्कारयुक्त शिक्षा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सशक्त आधारशिला है। उन्होंने विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों के संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित करते हैं, बल्कि अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से 100 मेज एवं कुर्सियां उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सम्मानित सभी छात्र-छात्राओं और उनकी माताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button