उत्तराखंडऋषिकेशखेल

स्टेट एथलेटिक प्रतियोगिता में ज्योति स्पेशल स्कूल ऋषिकेश के मूक-बधिर खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

08(आठ) प्रतिभागियों ने जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विद्यालय का नाम किया रोशन

ऋषिकेश/देहरादून (दिलीप शर्मा): उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स सोसाइटी ऑफ द डेफ के तत्वावधान में दिनांक 7 दिसंबर 2025 को स्टेट एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से मूक-बधिर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में ज्योति स्पेशल स्कूल, ऋषिकेश के कुल 8 मूक-बधिर विद्यार्थियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विभिन्न स्पर्धाओं में पदक अर्जित कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय के खेल प्रशिक्षक उपदेश उपाध्याय एवं मूक-बधिर शिक्षक श्वेता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं—

  • अमन राजभर ने सीनियर वर्ग में लम्बी कूद एवं 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  • सकीना ने सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • आर्यन वर्मा ने जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।
  • दिव्य प्रकाश ने जूनियर वर्ग की लम्बी कूद में कांस्य पदक तथा सीनियर वर्ग की रिले दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button