उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई चार गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

ऋषिकेश | 15 दिसंबर (दिलीप शर्मा): माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देश पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर कार्रवाई की गई।

138 एनआई एक्ट के मामलों में गिरफ्तारी
पुलिस टीमों ने दिनांक 14 दिसंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) से संबंधित विभिन्न मामलों में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. मनोज पुत्र गजेंद्र, निवासी गढ़वाली मटन शॉप, खदरी रोड, श्यामपुर, ऋषिकेश (उम्र 30 वर्ष) — फौजदारी वाद संख्या 861/2019, धारा 138 एनआई एक्ट।

2. अर्जुन सिंह राणा पुत्र किताब सिंह राणा, निवासी भल्ला फार्म, श्यामपुर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून (उम्र 48 वर्ष) — फौजदारी वाद संख्या 3362/2020, धारा 138 एनआई एक्ट।

3. नरेंद्र पोखरियाल पुत्र स्वर्गीय जीत सिंह पोखरियाल, निवासी गढ़ी मयचक, श्यामपुर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून (उम्र 35 वर्ष) — फौजदारी वाद संख्या 91/25, धारा 138 एनआई एक्ट।

4. वीर सिंह बिष्ट पुत्र साहिब सिंह बिष्ट, निवासी गली नंबर 25 बी, अमित ग्राम, गुमानीवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून (उम्र 30 वर्ष) — फौजदारी वाद संख्या 159/24, धारा 138 एनआई एक्ट।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई को सफल बनाने में चौकी श्यामपुर, कोतवाली ऋषिकेश की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी

  • उप निरीक्षक सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी श्यामपुर
  • अपर उप निरीक्षक मनोज रावत, चौकी श्यामपुर
  • हेड कांस्टेबल 342 अमित राणा, चौकी श्यामपुर

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन में वारंटियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button