उत्तराखंड

जनपद अल्मोड़ा: भिकियासैंण बस दुर्घटना, SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना

अल्मोड़ा | 30 दिसंबर 2025: दिनांक 30 दिसंबर 2025 को DCR अल्मोड़ा के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 17–18 यात्री सवार बताए जा रहे थे।

प्राप्त सूचना के अनुसार इस दर्दनाक दुर्घटना में 07 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भिकियासैंण में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

🔹 घायलों की सूची (12)

1. नन्दा बल्लभ (50) पुत्र सदानन्द – निवासी नौबाडा
2. राकेश कुमार (55) पुत्र महावीर प्रसाद – निवासी GIC द्वाराहाट
3. नन्दी देवी (40) पत्नी देवेन्द्र सिंह – निवासी नौबाडा 4. हंसी सती (36) पत्नी रमेश चन्द्र – निवासी सिंगोली

5. मोहित सती (16) – निवासी नौघर3. बुद्धी बल्लभ भगत (58) – निवासी अमोली

6. हरीश चन्द्र (62) – निवासी पाली
7. भूपेन्द्र सिंह अधिकारी (64) – निवासी जमोली
9. जितेन्द्र रेखाड़ी (37) – निवासी विनायक
10. नवीन चन्द्र (55) पुत्र दुर्गादत्त तिवाड़ी – चालक
11. हिमांशु पालीवाल (17) पुत्र महेश चन्द्र पालीवाल
12. प्रकाश चन्द्र (43) पुत्र रामदत्त – निवासी चचरौटी स्यालदे

🔹 मृतकों की सूची (07)

1. गोविन्द बल्लभ (80) पुत्र कुलमणी मठपाल – निवासी जमोली
2. पार्वती देवी (75) पत्नी गोविन्द बल्लभ – निवासी जमोली
3. सूबेदार नन्दन सिंह (65) पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी – निवासी जमोली
4. तारा देवी (50) पत्नी महेश चन्द्र – निवासी बाली (पटवारी क्षेत्र)
5. गणेश (25) पुत्र भीम बहादुर
6. उमेश (25) पुत्र अज्ञात
7. गोविन्दी देवी (58) पत्नी हरी सिंह – निवासी घुघुती, तहसील द्वाराहाट

प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button