ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बस अड्डा क्षेत्र से 26 वर्षीय युवक दबोचा, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): जनपद को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से ऋषिकेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 7.33 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध शराब, चरस, स्मैक एवं गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02 जनवरी 2026 को गठित पुलिस टीम द्वारा डग वाली रोड बस अड्डा, ऋषिकेश क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त राहुल साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी, निवासी गली नंबर-02, चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश (उम्र 26 वर्ष) को 7.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आज दिनांक 03 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यों से भी जुटाई जा रही है। ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
अभियुक्त से बरामद माल :
- 7.33 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार अभियुक्त :
- राहुल साहनी पुत्र राजेन्द्र साहनी, निवासी गली नंबर-02, चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, उम्र 26 वर्ष
पुलिस टीम :
1. उप निरीक्षक निखिलेश बिष्ट
2. कांस्टेबल अशोक कुमार
3. कांस्टेबल अंकुल कुमार









