उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले तीन वारंटी गिरफ्तार, कोतवाली ऋषिकेश की बड़ी कार्रवाई

लंबे समय से फरार चल रहा मुख्य अभियुक्त सोमेंद्र चौहान गिरफ्तार, अन्य थानों में भी दर्ज हैं कई मुकदमे

ऋषिकेश, 03 जनवरी (दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में फरार एवं नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में तीन नामजद/फरार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त सोमेंद्र चौहान उर्फ सौम्यांश लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश सहित अन्य थानों में भी धोखाधड़ी से संबंधित कई मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में दिनांक 02 जनवरी 2026 को कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 317/25 धारा 316(2)/318(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत फरार अभियुक्त सोमेंद्र चौहान उर्फ सौम्यांश (30 वर्ष), निवासी गुड्डु प्लाट श्यामपुर ऋषिकेश को मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर फाटक से पूर्व गुड्डु प्लाट मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को चिकित्सीय परीक्षण के बाद 03 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सोमेंद्र चौहान के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश, रायवाला एवं रानीपोखरी थानों में धोखाधड़ी से संबंधित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आईपीसी की धारा 420, 406 सहित बीएनएस की विभिन्न धाराएं शामिल हैं।

अन्य दो वारंटी भी गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा

  • वाद संख्या 1052/17 धारा 138 एनआई एक्ट एवं वाद संख्या 931/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी पवन कुमार, निवासी गोविन्द नगर ऋषिकेश, तथा
  • वाद संख्या 28/2020 धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी अमर सिंह, निवासी अमर रेस्टोरेंट हरिद्वार रोड ऋषिकेश
    को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त

1. सोमेंद्र चौहान उर्फ सौम्यांश पुत्र चंद्र प्रकाश चौहान, निवासी गुड्डु प्लाट श्यामपुर ऋषिकेश
2. पवन कुमार पुत्र राम गोपाल, निवासी वार्ड नंबर 07 गोविन्द नगर ऋषिकेश
3. अमर सिंह पुत्र जय सिंह, निवासी अमर रेस्टोरेंट हरिद्वार रोड ऋषिकेश

पुलिस टीम

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में

  • उपनिरीक्षक सुमित चौधरी (चौकी प्रभारी श्यामपुर),
  • उपनिरीक्षक दिनेश राणा,
  • उपनिरीक्षक राजकुमार,
  • कांस्टेबल 84 सौरभ वालिया एवं
  • कांस्टेबल शेखर सैनी
    शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button