
ऋषिकेश, 4 जनवरी (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने छिद्दरवाला के चकजोगीवाला में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व में विधायक निधि से की गई घोषणाओं के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल द्वारा डॉ. अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के विकास हेतु विधायक निधि से 15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के बुजुर्गों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
डॉ. अग्रवाल ने चकजोगीवाला एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है और विकास की यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह बेदवाल, पूर्व प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ग्राम प्रधान साहब नगर भावना गुरुंग, ग्राम प्रधान जोगीवाला माफी शैलेंद्र रांगड़, पूर्व प्रधान शोबन सिंह कैंतूरा, पूर्व प्रधान भगवान सिंह मेहर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बर्फ सिंह पोखरियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।









