उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर का छठा दिन

योग, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता और श्रमदान से दिया सेवा का संदेश

मुनिकीरेती/टिहरी (दिलीप शर्मा): श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने योग, जनजागरूकता, स्वच्छता एवं श्रमदान के माध्यम से सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

 

योग सत्र में शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

प्रातःकालीन सत्र में स्वयंसेवियों ने रूसी योग प्रशिक्षक एना तथा योगाचार्य सागर खंडूरी एवं मंजू मेहरा के दिशा-निर्देशन में विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

 

सड़क सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक व रैली

इसके उपरांत खारा स्रोत से शीशम झाड़ी तक सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक एवं रैली निकालकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवियों ने सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व पर जोर दिया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ-सफाई

“स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी पूर्णानंद डिग्री कॉलेज परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। वहीं श्रमदान सत्र में विद्यालय परिसर की फुलवारी एवं किचन गार्डन का विकास किया गया।

बौद्धिक सत्र में महापुरुषों से प्रेरणा

बौद्धिक सत्र में प्रवक्ता अजय कुमार ने महापुरुषों के जीवन से उदाहरण देते हुए कहा, “महाजनों येन गता सा पंथः”, अर्थात सदैव महान व्यक्तियों के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

स्काउट गतिविधियों और कविताओं से बढ़ा उत्साह

इस अवसर पर नरेंद्रनगर ब्लॉक स्काउट प्रशिक्षक रामकृष्ण पोखरियाल ने स्वयंसेवियों को स्काउट से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने मनोरंजक एवं प्रेरणादायक स्वरचित कविताएं सुनाकर सभी को उत्साहित किया।

कैंप फायर की तैयारी में जुटे स्वयंसेवी

सायंकालीन सत्र में स्वयंसेवी रात्रि के कैंप फायर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे।

इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजूलाल, उत्तम नेगी, अंबिकानाथ, दृगपाल रावत, कुलबीर बुटोला, दीपा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्र मोहन सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button