उत्तराखंडऋषिकेश

एनएसएस विशेष शिविर का छठा दिन: योग, कौशल प्रशिक्षण और जागरूकता से जुड़ीं छात्राएं

हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश में योग, क्रोशिया प्रशिक्षण, मशरूम खेती व बाल विवाह रोकथाम पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, ऋषिकेश की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर के छठे दिन (5 जनवरी 2026) विभिन्न रचनात्मक, शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयंसेविकाओं ने पूरे जोश, अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता की।

दिन की शुरुआत प्रातःकालीन दौड़ से हुई, जिसके पश्चात योग सत्र आयोजित किया गया। योग अभ्यास के माध्यम से छात्राओं ने मानसिक शांति, एकाग्रता एवं शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इसके उपरांत कौशल विकास गतिविधियों के अंतर्गत छात्राओं को क्रोशिया कला सिखाई गई। क्रोशिया से बुनाई, थाल-पोश बनाना सहित अन्य रचनात्मक कार्यों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बौद्धिक सत्र एवं विशेष कार्यशाला:
शिविर के बौद्धिक सत्र में डॉ. भावेंद्र, प्रधानाचार्य पूर्णानंद डिग्री कॉलेज तथा श्रीमती शीला रावत, पूर्णानंद डिग्री कॉलेज द्वारा छात्राओं को मशरूम खेती प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने इसे स्वरोजगार का एक प्रभावी माध्यम बताते हुए इसके व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला।

वहीं विधिक कार्यकर्ता श्रीमती अमिता चौहान ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, चाइल्ड मैरिज एक्ट 2006 एवं प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं ने विषय में गहरी रुचि दिखाते हुए उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की।

शिविर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अमिता अरोड़ा, श्रीमती सविता रानी सहित अन्य अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं और गतिविधियों का सफल संचालन किया।

Related Articles

Back to top button