उत्तराखंडऋषिकेश

निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय व बहुमंजिला पार्किंग का महापौर शम्भू पासवान ने किया निरीक्षण

गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया विशेष जोर, प्रथम तल की छत ढलाई कार्य हुआ पूर्ण

 

ऋषिकेश, 05 जनवरी (दिलीप शर्मा): नगर निगम ऋषिकेश के महापौर श्री शम्भू पासवान ने सोमवार को एम०डी०डी०ए० द्वारा हरिद्वार रोड स्थित पुराने नगर निगम कार्यालय स्थल पर निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन एवं बहुमंजिला पार्किंग के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महापौर श्री पासवान ने कहा कि नगर निगम का नया कार्यालय भवन एवं बहुमंजिला पार्किंग शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी गई कि निर्माणाधीन भवन के प्रथम तल की छत की ढलाई का कार्य आज सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, जिससे परियोजना निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। महापौर ने निर्माण एजेंसी को कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर महापौर श्री शम्भू पासवान के साथ एम०डी०डी०ए० के अधिकारी, संबंधित अभियंता एवं निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार भी उपस्थित रहे। सभी ने परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Back to top button