उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, दो तस्कर गिरफ्तार — 135 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद

गंगा किनारे आस्था पथ और डाक वाली रोड से पकड़े गए आरोपी, अलग–अलग मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 135 पव्वे ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जनवरी 2026 को गंगा किनारे आस्था पथ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गौरव पुत्र बिजेन्द्र जाटव (27 वर्ष), निवासी रेलवे रोड जय मार्केट के पास, ऋषिकेश को 45 पव्वे ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना ऋषिकेश में मु0अ0सं0-20/2026 धारा 60(1) क आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में डाक वाली रोड क्षेत्र से राहुल जाटव पुत्र सुभाष जाटव (28 वर्ष), निवासी रेलवे रोड पुरानी जाटव बस्ती, ऋषिकेश को 90 पव्वे ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना ऋषिकेश में मु0अ0सं0-19/2026 धारा 60(1) क/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यों से भी जुटाई जा रही है।

ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button