उत्तराखंडउत्सवऋषिकेश

लोहड़ी पर्व पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं, मिष्ठान वितरण कर साझा की खुशियां

अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का दिया संदेश

ऋषिकेश, 13 जनवरी (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने लोहड़ी पर्व के पावन अवसर पर अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण कर लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुखद भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य तथा क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे पर्व समाज को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्वों का विशेष महत्व है, जो लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी रिश्तों को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संगठन और समाज दोनों मजबूत होते हैं। उन्होंने सभी से समाज में एकता, सहयोग और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर गजेंद्र राणा, संदीप कुलियाल, संदीप पंवार, अमर सिंह रावत, रामानंद भट्ट, विकास कुमार, अरुण डबराल, गजेंद्र गुसाईं, अनिल बडोनी, सौरभ सजवान, राकेश राणा, जीतराम ममगाईं, मानसून राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां आपस में साझा कीं।

Related Articles

Back to top button