उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में रेड अलर्ट, आज सभी स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

देहरादून – मौसम विभाग व एनडीएमए द्वारा जारी रेड अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए आज 01 सितम्बर 2025 को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेश जारी कर कहा कि भारी से बहुत भारी वर्षा, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश न केवल विद्यार्थियों बल्कि शिक्षकों व विद्यालय कर्मियों पर भी लागू होगा।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदियों-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में 1077 हेल्पलाइन या जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button