उत्तराखंडऋषिकेश

मकर संक्रांति पर त्रिवेणी घाट में गंगा स्नान, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया खिचड़ी प्रसाद वितरण

विधायक ने पर्व को सामाजिक समरसता और सेवा भाव से जोड़ने वाला बताया, कार्यकर्ताओं संग दी शुभकामनाएं

ऋषिकेश, 14 जनवरी (दिलीप शर्मा): मकर संक्रांति (खिचड़ी संक्रांत) के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट में गंगा स्नान कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं में विशेष स्थान रखता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और सेवा कार्यों का विशेष फल प्राप्त होता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व समाज में समरसता, सहयोग और सेवा भाव को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कामना की कि माँ गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश सुख-समृद्धि की ओर अग्रसर हो।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मनोज जैन और रूचि जैन के साथ ऋषिकेश नगर निगम के मेयर शंभू पासवान, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, सुमित पवार, सुमित सेठी, शिवकुमार गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और प्रसाद वितरण के माध्यम से सेवा भाव की सुंदर झलक प्रस्तुत हुई।

Related Articles

Back to top button