ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चोरी/नकबजनी के दो अभियुक्त गिरफ्तार, ₹2.26 लाख नकद, AI Plus Mobile व स्कूटी बरामद

ऋषिकेश | 16 जनवरी, (दिलीप शर्मा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में फरार, नामजद व प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी/नकबजनी के मामले में दो अभियुक्तों को मय माल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीसीटीवी व मुखबिर की सूचना से हुई गिरफ्तारी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग व दबिश अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 15 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली ऋषिकेश पर पंजीकृत मु0अ0सं0-26/26, धारा 305(a)/331(4) व 3(5), 317(2) BNS के अंतर्गत दर्ज चोरी/नकबजनी के मामले में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को चन्द्रेश्वर नगर धोबीघाट मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर की गई।
गिरफ्तारी के दौरान भागने का किया प्रयास
पुलिस टीम ने धोबीघाट की ओर जा रही स्कूटी संख्या UK14L-9375 पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी व चोरी का सामान बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. मुकेश उर्फ मुक्की पुत्र राजवीर चौहान
निवासी – गली नं. 10/3, चन्द्रेश्वर नगर, ऋषिकेश
उम्र – 25 वर्ष
2. अमर उर्फ पर्रा पुत्र कुंवर सिंह सजवाण
निवासी – चौदह बीघा, थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल
उम्र – 24 वर्ष
मेयर के मकान स्थित दुकानों में की थी चोरी
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मेयर के मकान के नीचे स्थित मनी ट्रांसफर की दो दुकानों में रात के समय पेचकस से ताले तोड़कर चोरी की थी। चोरी की घटना में स्कूटी का प्रयोग किया गया था।
बरामदगी का पूरा विवरण
- अभियुक्त अमर उर्फ पर्रा से
₹500 के 56 नोट
₹100 के 416 नोट
₹50 के 252 नोट
कुल नकद – ₹82,200
- अभियुक्त मुकेश उर्फ मुक्की से
₹500 के 200 नोट
₹200 के 219 नोट
कुल नकद – ₹1,43,800
- कुल नकद बरामदगी – ₹2,26,000
- स्काई ब्लू रंग का AI Plus कंपनी का मोबाइल फोन
- आला नकब – पेचकस
- घटना में प्रयुक्त स्कूटी UK14L-9375
न्यायालय में पेश, आपराधिक इतिहास की जांच जारी
गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दिनांक 16 जनवरी 2026 को उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 बिनेश कुमार
- उ0नि0 राजकुमार
- कानि0 84 सौरभ वालिया
- कानि0 787 दिनेश महर
- कानि0 161 विनीत
- कानि0 124 अशोक
- कानि0 199 स0पु0 हिमांशु
- कानि0 नवनीत (एसओजी)









