उत्तराखंडऋषिकेशसम्मानित

ऋषिकेश के रक्तमित्र रोहित बिजल्वाण को हैदराबाद में नेशनल अवार्ड

रक्तदाता सेवाओं के लिए कारगिल योद्धा दीप चंद्र व जिंदगी फाउंडेशन ने किया सम्मानित, 12 हजार से अधिक मरीजों की कर चुके हैं मदद

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा): रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर और निस्वार्थ सेवा दे रहे ऋषिकेश निवासी रक्तमित्र रोहित बिजल्वाण को हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी उत्कृष्ट रक्तदाता सेवाओं और समाज के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कारगिल योद्धा नायक दीप चंद्र जी तथा जिंदगी फाउंडेशन हैदराबाद के संस्थापक प्रेम जी ने रक्तमित्र रोहित बिजल्वाण को सम्मानित किया। इस उपलब्धि से न केवल रोहित बिजल्वाण बल्कि पूरे ऋषिकेश का नाम देश-दुनिया में रोशन हुआ है।

रक्तमित्र रोहित बिजल्वाण लंबे समय से स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं। जरूरत पड़ने पर वे अपने मित्रों और परिचितों को भी रक्तदान के लिए आगे लाते हैं। अब तक वे ऋषिकेश क्षेत्र में 12,000 से अधिक जरूरतमंद मरीजों की मदद कर चुके हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद रोहित बिजल्वाण ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि उन्हें इस प्रतिष्ठित नेशनल अवार्ड के लिए चुना गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और सभी लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button