उत्तराखंडऋषिकेशबसंतोत्सव

श्री भरत मंदिर परिसर में कल 20 जनवरी से बसंत उत्सव का शुभारंभ

ध्वजारोहण, मैराथन दौड़ व संस्कृत विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के साथ शुरू होगा महोत्सव

 

ऋषिकेश, 19 जनवरी(दिलीप शर्मा): श्री भरत मंदिर परिसर, झंडा चौक ऋषिकेश में कल 20 जनवरी से पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उल्लास से भरपूर बसंत उत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है। उत्सव का उद्घाटन प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा।

श्री भरत मंदिर के महंत वात्सल्य शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बसंत उत्सव के दौरान पारंपरिक आयोजनों के साथ-साथ युवाओं व विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

ध्वजारोहण के उपरांत प्रातः 9:00 बजे मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही संस्कृत विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जो भारतीय परंपरा और संस्कारों को बढ़ावा देने का कार्य करेंगी।

महंत वात्सल्य शर्मा ने समस्त नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बसंत उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस सांस्कृतिक पर्व को सफल बनाएं।

बसंत उत्सव के प्रतिदिन के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ‘उत्तराखंड नेशन’ के माध्यम से आप तक निरंतर पहुंचाई जाएगी।

उत्तराखंड नेशन न्यूज़ पोर्टल — आपका अपना न्यूज़ पोर्टल।
देखते रहिए उत्तराखंड नेशन, विश्वसनीय और ताजा समाचारों के लिए।                                                                                                         दिलीप शर्मा                                                            प्रधान संपादक 

 

Related Articles

Back to top button