उत्तराखंडपौड़ी

“सपनों की उड़ान” प्रतियोगिता में जीएचएसएस मराल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त

सुदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों में दिखाया अद्भुत हुनर, ग्रामीणों ने दी हार्दिक बधाइयां

पौड़ी गढ़वाल, (दिलीप शर्मा):  आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को जनपद मुख्यालय पौड़ी में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय “सपनों की उड़ान” प्रतियोगिता कार्यक्रम 2025-26 में यमकेश्वर विकासखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मराल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में विद्यालय की कुo अनामिका, कुo इशिका, कुo अवनि, कुo मानसी, आदित्य, हिमांशु, कुo जानवी एवं कुo खुशबू ने प्रतिभाग करते हुए अपनी सशक्त प्रस्तुति से निर्णायकों व दर्शकों को प्रभावित किया। सीमित संसाधनों और दुर्गम क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद विद्यार्थियों का आत्मविश्वास, समर्पण और उत्साह सराहनीय रहा।

इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अपने गांव और विकासखंड का नाम रोशन करने पर ग्रामीणों ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोहर लाल जोशी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय रावत, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत पयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य माया भंडारी, सचिन पयाल, आशीष पयाल, मदन पयाल सहित अन्य ग्रामीणों एवं मातृशक्ति ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही सभी अध्यापकों को विद्यार्थियों के कुशल मार्गदर्शन एवं मेहनत के लिए धन्यवाद दिया गया।

ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह सफलता सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण है और ऐसे मंच उन्हें आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करते

Related Articles

Back to top button