ऋषिकेश,(दिलीप शर्मा)10 अक्टूबर : लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा आयोजित लायंस दिवाली मेला एवं ऑटो एक्सपो 2025 के अंतर्गत निकाले गए लकी ड्रॉ के विजेताओं को होटल अमारिस में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।



पुरस्कार वितरण में ध्रुव सिंघल को प्रथम पुरस्कार (टीवीएस बाइक), तनुज अरोड़ा को द्वितीय पुरस्कार (सैमसंग एलईडी टीवी) तथा लवित जैन को तृतीय पुरस्कार (माइक्रोवेव ओवन) प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब ने एक जरूरतमंद कन्या के विवाह हेतु आवश्यक सामग्री दी और लव कांबोज क्रिकेट टूर्नामेंट अकादमी, आईडीपीएल को ₹21,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

क्लब अध्यक्ष लायन पंकज चांदनानी ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य समाज सेवा के हर अवसर को जनहित से जोड़ना है। इस अवसर पर क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।










