उत्तराखंडऋषिकेश

वार्ड संख्या 3 में क्षतिग्रस्त सड़क का होगा पुनर्निर्माण

महापौर शंभू पासवान ने किया शिलान्यास, दस वर्षों बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

 

 

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा), 19 अक्टूबर : वार्ड संख्या 3 में गली नंबर 11 स्थित गोपेश्वर मंदिर के पास लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को महापौर शंभू पासवान ने किया। सड़क की जर्जर स्थिति पिछले लगभग दस वर्षों से क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। अब इसके पुनर्निर्माण की घोषणा के साथ ही स्थानीय निवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

 

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महापौर पासवान ने कहा कि नगर क्षेत्र की प्रत्येक गली और सड़क को सुगम और सुरक्षित बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क के पुनर्निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि गोपेश्वर मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में यह सड़क कीचड़ और गड्ढों के कारण खतरनाक हो चुकी थी, इसलिए इसका पुनर्निर्माण अत्यावश्यक था।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत यादव, चंदेश्वर यादव, विजय शाह, अजय, संजय राजभर, धर्मेंद्र राजभर, भीम सिंह, रामदीन चौहान, हीरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे इस सड़क के सुधार के लिए वर्षों से मांग कर रहे थे। सड़क के निर्माण से अब आवागमन सुगम होगा और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button