नई टिहरी, सू.वि. 5 जुलाई 2026,
नैनबाग तहसील दिवस के आयोजन स्थल में हुआ आंशिक संशोधन ।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में दिनांक 07 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे से सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज, नैनबाग में तहसील दिवस का आयोजन निर्धारित किया गया है । किन्तु सरदार सिंह रावत राजकीय इण्टर कॉलेज, नैनबाग में मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा प्रस्तावित होने के कारण आयोजन स्थल में संशोधन किया गया है।
उक्त नियत तिथि व समय को अब महाविद्यालय, नैनबाग में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।
उप जिलाधिकारी धनोल्टी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से निर्धारित समय पर राजकीय महाविद्यालय, नैनबाग में आयोजित तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है। ।
कार्यालय जिला सूचना टिहरी










