Blog

भोपाल में ‘एक्सपोज़र विज़िट’ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, उत्तराखण्ड के जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर रहे भागीदारी

शहरी विकास की विभिन्न योजनाओं का अध्ययन, राज्य में नवाचारों के क्रियान्वयन को मिलेगा प्रोत्साहन

ऋषिकेश/भोपाल (दिलीप शर्मा): माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों के अनुरूप शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित आर एस वी पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में चार दिवसीय “Exposure Visit” प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं और नवाचारों का अध्ययन करना है, ताकि उत्तराखण्ड के नगर निकायों में इनका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा सके।

प्रदेश के जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर रहे सहभागिता

चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उत्तराखण्ड के विभिन्न नगर निकायों एवं नगर निगमों से पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम में आर एस वी पी अकादमी के निदेशक श्री सचिन सिन्हा, एटीआई नैनीताल के प्रोग्राम डायरेक्टर मनोज पांडेय, स्वच्छ भारत मिशन के राज्य मिशन मैनेजर मनोज पांडेय, रुद्रपुर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, प्रशिक्षण संचालक नेहा भारतीय, शहरी विकास निदेशालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कालिका प्रसाद सहित प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कई नगर निकायों की सहभागिता

कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, नगर पालिका चंपावत की अध्यक्ष प्रेमा पांडे, लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, डीडीहाट के अध्यक्ष गिरीश चुफाल, नगर पालिका पौड़ी की अध्यक्ष हिमानी नेगी, तथा तपोवन नगर पंचायत की अध्यक्ष विनीता देवी सहित उत्तराखंड के विभिन्न अधिशासी अधिकारी भी शामिल हुए।

शहरी विकास में नवाचारों पर होगा फोकस

प्रशिक्षण शिविर के दौरान स्वच्छता, शहरी प्रबंधन, स्मार्ट सिटी मॉडल, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र विस्तार और नवीन योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष फोकस रहेगा।
इस एक्सपोज़र विज़िट से प्राप्त अनुभवों को प्रदेश में लागू कर शहरी विकास को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पहल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button