उत्तराखंडहादसा

विस्थापित, रेड फोर्ट स्कूल के पास, नया घाट पर गंगा नदी में नहाते समय दो लड़कियां डूब गई, एक को स्थानीय युवक ने बचा लिया 

ऋषिकेश, 30 मई : ऋषिकेश कोतवाली को कंट्रोल रूम ऋषिकेश से सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़कियाँ विस्थापित, रेड फोर्ट स्कूल के पास, नया घाट पर गंगा नदी में नहाते समय डूब गई हैं। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश व चौकी प्रभारी IDPL पुलिस बल सहित चीता कर्मगण के साथ घटनास्थल पर पहुँचा।मौके पर जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि तीन लड़कियाँ —1. अंजली पुत्री दीपक थापा, निवासी शिवचौक के पास, विस्थापित कॉलोनी, आईडीपीएल, उम्र लगभग 14 वर्ष 2. नेहा कुमारी पुत्री लोकबहादुर, निवासी शिवचौक, गली संख्या-06, विस्थापित कॉलोनी 14 वर्ष 3. अंजली पुत्री भरत बहादुर, निवासी उपरोक्त उम्र 10 वर्ष l जो ट्यूशन से लौटते समय गंगा नदी, नया घाट पर नहाने लगीं। नहाते समय तीनों लड़कियाँ गंगा नदी की तेज धारा में अनियंत्रित होकर बहने लगीं। इस दौरान स्थानीय युवक द्वारा एक लड़की, अंजली पुत्री भरत बहादुर (उम्र लगभग 10 वर्ष) को सुरक्षित बचा लिया गया। शेष दो लड़कियाँ — अंजली पुत्री दीपक थापा एवं नेहा कुमारी पुत्री लोकबहादुर — गंगा नदी में डूब गईं। तत्काल एसडीआरएफ एवं जल पुलिस को सूचना दी गई तथा जो तुरंत मौके पर आये मौके पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।कुछ समय पश्चात दोनों लड़कियों को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

दोनों मृतक लड़कियों के शवों को एम्स मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। वक्त न होने के कारण पंचनामा एवं अन्य विधिक कार्यवाही कल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button