उत्तराखंडटिहरी गढ़वालसमीक्षा बैठक

टीएचडीसी-आईएचटी से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर डीएम सख्त

भूमि सीमांकन और अवैध निर्माण मामलों में एक सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश

टिहरी गढ़वाल, 29 मई(दिलीप शर्मा): जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को टीएचडीसी हाइड्रोपावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचटी), भागीरथीपुरम्, नई टिहरी से संबंधित लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान निदेशक टीएचडीसी-आईएचटी ने संस्थान की भूमि के सीमांकन कराए जाने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक टीएचडीसी एवं उप महाप्रबंधक (पुनर्वास) को समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के भीतर भूमि सीमांकन की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में संस्थान की भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अनाधिकृत निर्माण किए जाने का मामला भी सामने आया। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की जांच के लिए उपजिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में समिति गठित करते हुए विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में आख्या उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में महाप्रबंधक टीएचडीसी विजय सहगल, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार, निदेशक टीएचडीसी-आईएचटी प्रो. एस.के. प्रधान, उप महाप्रबंधक (पुनर्वास) टीएचडीसी राकेश थपलियाल, तहसीलदार टिहरी धीरज राणा, वरिष्ठ प्रबंधक (पुनर्वास) टीएचडीसी शक्ति प्रसाद चमोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button