उत्तराखंडऋषिकेशदुर्घटना

भद्रकाली तिराहे के पास दर्दनाक हादसा: डंफर दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत दो महिलाओं की मौत

सड़क से 20 मीटर नीचे खेत में गिरा ट्रक, डिवाइडर टूटकर झोपड़ी पर जा गिरा

ऋषिकेश, 29 मई(दिलीप शर्मा): भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास शुक्रवार प्रातः एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक डंफर के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा, जबकि सड़क पर लगे दो कंक्रीट डिवाइडर टूटकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर जा गिरे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त डंफर के साथ टूटे डिवाइडर झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर गिर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं ट्रक चालक भी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी भी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखण्ड की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए डिवाइडर के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया। चालक को स्थानीय लोगों द्वारा टीम के पहुंचने से पूर्व ही अस्पताल भेजा जा चुका था।

मृतकों की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर जनपद हरिद्वार तथा कौशल्या पत्नी सुरेश, उम्र 42 वर्ष निवासी बावड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

“सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण” के साथ राहत कार्य में जुटी SDRF टीम

दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ उत्तराखण्ड एवं स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित किया गया। टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत कार्य करते हुए प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।

Related Articles

Back to top button