उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे बाहरी व्यक्ति/किरायेदार/घरेलूनौकर/फड़ फेरी व संदिग्ध व्यक्तियों की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत संघन चैकिंग  अभियान चलाकर किया गया सत्यापन

 

देहरादून / ऋषिकेश, 18  मई : कोतवाली ऋषिकेश मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ऋषिकेश कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.05.2025 को सत्यापन हेतु ऋषिकेश क्षेत्रान्त्रान्तर्गत काले की ढाल में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र मे निवास कर रहे बाहरी /किरायेदार/घरेलू नौकर/फड़ फेरी व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही हेतु दो पुलिस टीम गठित की गयी जिसमे कुल 30 पुलिस अधि0/ कर्मचारीगण द्वारा अभियान चलाकर कर सत्यापन कार्यवाही की गयी। सत्यापन टीमों द्वारा कुल 350 बाहरी/किरायेदार/घरेलूनौकर/फड़ फेरी व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर पुलिस टीम द्वारा धारा 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 35 चालान मा0 न्यायालय तथा 10 चालान,81 पुलिस एक्ट से 2500/रू0 की धनराशी वसूल की गयी । सत्यापन कार्यवाही मे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नही मिला, भविष्य में लगातार सत्यापन की कार्यवाही चलती रहेगी, समय-समय पर कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जायेगी ।

Related Articles

Back to top button