अतिवृष्टिउत्तराखंडऋषिकेश

चंद्रभागा नदी में उफान से चंद्रेश्वर नगर और मायाकुंड में घुसा पानी

कई घर जलमग्न, तटबंध क्षतिग्रस्त – प्रशासन ने तुरंत की कार्रवाई

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा)–  बीती रात हुई अतिवृष्टि से चंद्रभागा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके चलते चंद्रेश्वर नगर और मायाकुंड क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया। पानी की तेज़ धारा से नदी के दोनों ओर बने तटबंध भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

 

तटबंधों की सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देश –

मौके पर पहुंचे मेयर ऋषिकेश शम्भू पासवान द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा और मजबूती के लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज़ करने पर बल दिया गया।

राहत और सुरक्षा उपाय जारी

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे जाने से परहेज करें और सतर्क रहें। प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button