उत्तराखंडऋषिकेशशिष्टाचार भेंट

अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों ने विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से की मुलाकात, संगठन सशक्त बनाने पर दिया जोर

जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान, कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया

ऋषिकेश, 8 जुलाई(दिलीप शर्मा): ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के अनुरूप समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही संगठन मजबूत बनता है। समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जिला महासचिव जितेन्द्र भारती, मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी आरती, मीडिया सह-संयोजक परमजीत, उपाध्यक्ष सुशील, सुभाष कुमार सहित अनुसूचित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button