उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

ऋषिकेश, 30 मई : ऋषिकेश कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में हुडदंगियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान/ अपराध नियन्त्रण करते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में  प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा थाना हाजा पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को उच्चाधिकारीगणों के आदेश –निर्देशो से अवगत कराते हुए अपने- अपने बीट / हल्का क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया ।

उक्त आदेश निर्देशो के क्रम मे दिनांक 30.05.25 को पुलिस गस्त टीम उ0नि0 नवीन डंगवाल मय हमराही का0 120 भानु प्रकाश द्वारा बस अड्डा ऋषिकेश मे  शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दौरान अभियुक्त 1.रितिक वाल्मिकी पुत्र स्व० नरेश सिंह निवासी रेलवे रोड़, वाल्मिकी नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र-23 बर्ष 2. वंश पुत्र गुड्डू भगत निवासी- रेलवे रोड़, वाल्मिकी नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र-19 वर्ष 3. करण पुत्र संजय गौस्वामी निवासी- देहरादून रोड़ , सरकारी अस्पताल के पास ऋषिकेश देहरादून उम्र-25 वर्ष 4. सूरज पुत्र मदन यादव निवासी- गली न0 03 चन्द्रेशवर नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र-21 वर्ष 5. विक्की जाटव पुत्र श्री तिलक राज निवासी-माडल स्कूल के पास, नई जाटव बस्ति, ऋषिकेश देहरादून उम्र 28 वर्ष के द्वारा सवारी बैठाने को लेकर व छोटी छोटी बातों को लेकर आये दिन लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं । जिनको मौके पर काफी समझाया-बुझाया गया परन्तु दोनों पक्ष हम लोगों के समक्ष ही मारने-पीटने को तैयार हो गये। तथा और तैश मे आकर झगड़ा करने पर उतारु हो गये। तथा शान्ति भंग करने लगे। शान्ति भंग होने की प्रबल सम्भावना व अन्य कोई सज्ञेय अपराध न कर दे, को देखते हुऐ उपरोक्त अभियुक्त गणों को धारा 170(1) बीएनएसएस मे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया । यदि उक्त अभियुक्त गणों को गिरफ्तार न किया जाता तो वह किसी संज्ञेय अपराध को घटित कर सकते थे । उक्त अभियुक्त गणों को गिरफ्तार कर  माननीय न्यायालय उपजिलाधिकारी  ऋषिकेश के समक्ष पेश किया गया ।
नाम-पता अभियुक्त :-
*===============*
1- रितिक वाल्मिकी पुत्र स्व० नरेश सिंह निवासी रेलवे रोड़, वाल्मिकी नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र-23 बर्ष ।
2- वसं पुत्र गुड्डू भगत निवासी- रेलवे रोड़, वाल्मिकी नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र-19 बर्ष।
3- करण पुत्र सजय गौस्वामी निवासी- देहरादून रोड, सरकारी अस्पताल के पास ऋषिकेश देहरादून उम्र-25 वर्ष ।
4- सूरज पुत्र मदन यादव निवासी- गली न0 03 चन्द्रेशवर नगर ऋषिकेश देहरादून उम्र-21 बर्ष।
5- विक्की जाटव पुत्र श्री तिलक राज निवासी-माडल स्कूल के पास, नई जाटव बस्ति, ऋषिकेश देहरादून उम्र 28 वर्ष ।

पुलिस टीम
1-उ0नि0 नवीन डंगवाल
2-का0 120 भानु प्रकाश

Related Articles

Back to top button