उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध शराब की तस्करी /विक्रय करते हुए किया गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस का अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध अभियान लगातार रहेगा जारी 

ऋषिकेश, 28 मई : कोतवाली ऋषिकेश द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के दिये गये दिशा -निर्देश तथा आदेश के अनुपालन में तथा  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ऋषिकेश) एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण मे कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन मे अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश प्रदीप राणा के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को उपरोक्त क्रम में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।

उक्त क्रम में दिनांक 28.05.2025 को चीता कर्म0गणो द्वारा परशुराम चौक ऋषिकेश क्षेत्र से 01अभियुक्त को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
****
1- विरेन्द्र कश्यप पुत्र राम गोपाल कश्यप निवासी- झुग्गी झोपड़ी गोविन्द नगर परशुराम चौक ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 39
अभियुक्त से बरामद माल
=================
1- 22 पव्वे अवैध देशी शराब मसालेदार माल्टा ट्रैटा पैक

पुलिस टीम
1-  कानि0 786 दिनेश कामली
2- कानि0 1378 आशुतोष कुमार

Related Articles

Back to top button