उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेतीस्वच्छता

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025: मुनिकीरेती-ढालवाला पालिका की ‘व्यवहार परिवर्तन पाठशाला’ आयोजित

राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजीव ग्राम में छात्रों को स्वच्छता व कचरा पृथक्करण का दिया गया संदेश

मुनिकीरेती/टिहरी (दिलीप शर्मा): नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजीव ग्राम में छात्र-छात्राओं के साथ ‘स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कचरा पृथक्करण की आदत विकसित करना रहा।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में निकाय टीम विद्यालय पहुंची। टीम ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, घरों में उपयोग होने वाले नीले और हरे डस्टबिन के सही प्रयोग तथा गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान बच्चों को प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। निकाय टीम ने स्वच्छता विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, प्रधानाध्यापिका रेखा रानी, शिक्षिका सुधा द्विवेदी, दिवाकर प्रसाद पांडे और साहब सिंह रावत सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button