उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेतीस्वच्छता

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियां तेज

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामझूला में लगाई व्यवहार परिवर्तन पाठशाला

 

मुनिकीरेती/टिहरी (दिलीप शर्मा): स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और कचरा पृथक्करण को व्यवहार में शामिल करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रामझूला में छात्र-छात्राओं के साथ ‘स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन पाठशाला’ का आयोजन किया गया।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में निकाय टीम ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।

टीम ने छात्रों को घरों में उपयोग किए जाने वाले नीले एवं हरे डस्टबीन के माध्यम से गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान निकाय टीम द्वारा क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।

इस अवसर पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, प्रधानाध्यापिका रजनी ममगाईं, जयवीर सिंह नेगी, रोशनलाल, सुनीता पाल, कसरी असवाल सहित विद्यालय स्टाफ एवं निकाय कर्मी उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद की ओर से बताया गया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

Related Articles

Back to top button