अतिक्रमणउत्तराखंड

देहरादून आई.एस.बी.टी. फ्लाईओवर पर अतिक्रमण पर निरंतर कार्यवाही

बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने पर 04 वाहन सीज, 42 वाहनों के चालान

देहरादून, 28 दिसंबर : जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आई.एस.बी.टी. फ्लाईओवर पर अतिक्रमण पर निरंतर कार्यवाही गतिमान है। डी.एम. के निर्देश पर आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एस.पी.  ट्रेफिक मुकेश ठाकुर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया, ए.एस.पी. ने आईएसबीटी का निरीक्षण कर कार्यवाही की।

वहीं आई.एस.बी.टी. के समीप यातायात व्यवस्था हेतु बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने पर 04 वाहन सीज कर आशारोड़ी खड़े किये तथा 42 वाहनों के चालान किये गए। इसी प्रकार 02 रोडवेज बसों का आई.एस.बी.टी. के बाहर सवारी उतारने चढ़ाने पर चालान किये गए। आई.एस.बी.टी. में सुगम व्यवस्था हेतु फ्लाईओवर के नीचे छोटे-छोटे वाहनों हेतु 03 अलग-अलग पार्किंग खोल दी गई हैं। आई.एस.बी.टी. प्लाईओवर का लेफ्टटर्न कारगी की ओर खोलने हेतु सुरक्षित उपाय किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button