उत्तराखंड
डॉ. नरेश बंसल सांसद राज्यसभा ने मुख्य मंत्री धामी को उनके चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर दी बधाई और शुभकामनायें
देहरादून, 04 जुलाई : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्य सेवक सदन पहुँचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. बंसल का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. नरेश बंसल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।









