
ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) स्वर्गीय बिपिन रावत की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत एक महान सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने अपने साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति से भारतीय सेना को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनरल रावत का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनकी सेवाओं को सदैव कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।
इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुमन, सतपाल राणा, पंकज जुगलान, अखिलेश मित्तल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, दीपक बिष्ट और निखिल बर्थवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










