उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेतीस्वच्छता

मुनिकीरेती-ढालवाला में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर छात्र-छात्राओं में जागरूकता, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजि

अंशिका गौड, रूकमणी व आरूषी कैंतूरा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, विजेताओं को पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित

मुनिकीरेती-ढालवाला(दिलीप शर्मा): स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पालिका सभागार में किया गया, जहां प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने स्वच्छता विषय पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन चित्रों एवं निबंधों के माध्यम से किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मॉडल स्कूल ढालवाला की छात्रा रूकमणी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय तथा अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में विद्या निकेतन स्कूल की छात्रा अंशिका गौड प्रथम, स्वामी प्रेमानंद स्कूल की नेहा द्वितीय एवं लाल बहादुर शास्त्री स्कूल की आयशा तृतीय स्थान पर रही।

निबंध प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मॉडल स्कूल की छात्रा आरूषी कैंतूरा ने प्रथम तथा निशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में पालिकाध्यक्ष ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता को अपनाकर ही एक स्वस्थ, सुंदर एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़े का पृथक्करण कर निर्धारित वाहनों में देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लिपिक विकास सेमवाल, पिंकी तड़ियाल, शिक्षक विनोद बिजल्वाण एवं अध्यापिका अनुपमा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button