

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): महापौर शंभू पासवान ने बताया कि ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन आश्रम में आज एक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से ससम्मान मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया गया।
उन्होंने बताया कि भेंट के दौरान गुरुदेव ने जीवन में सकारात्मक सोच, सेवा भाव और आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के भीतर की शांति ही समाज में व्यापक परिवर्तन का आधार बनती है।
इस अवसर पर क्षेत्र एवं समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। साथ ही जनकल्याण से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया और इस दिव्य अवसर को अपने जीवन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
अंत में गुरुदेव के मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प को दोहराया गया।










