ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 44 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
श्यामपुर फाटक के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी


ऋषिकेश (दिलीप शर्मा): जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने श्यामपुर फाटक, हरिद्वार रोड के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को 44 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मार्च 2026 को गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी सोनू शर्मा (29 वर्ष) पुत्र राजेंद्र शर्मा, निवासी हीरा लाल मार्ग, गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी, ऋषिकेश को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 44 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-108/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा जैसे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
बरामदगी:
- 44 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब
गिरफ्तार आरोपी:
- सोनू शर्मा (29 वर्ष), निवासी गोविंद नगर, ऋषिकेश
पुलिस टीम:
- कांस्टेबल अशोक
- कांस्टेबल मनमोद राणा
ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।










