उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश में 9वीं का छात्र लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

बैराज कॉलोनी से निकला 16 वर्षीय प्रिंस कुमार घर नहीं लौटा, पुलिस ने आमजन से मांगी मदद

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : ऋषिकेश के बैराज कॉलोनी क्षेत्र से 9वीं कक्षा का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना के बाद से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस और परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय प्रिंस कुमार पुत्र प्रमोद कुमार 19 मार्च (गुरुवार) को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने एम्स पुलिस चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी है।

परिजनों का कहना है कि घर में ऐसी कोई बात नहीं हुई थी जिससे प्रिंस के नाराज होकर जाने की आशंका हो। प्रिंस ने हाल ही में आवास विकास विद्या मंदिर में कक्षा 9 की परीक्षा दी थी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही प्रिंस के दोस्तों और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया है। परिजनों ने उत्तर प्रदेश के कासगंज स्थित ननिहाल व अन्य रिश्तेदारों को भी सूचना दे दी है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

हुलिया:
गायब छात्र ने काली टी-शर्ट, काला लोअर और सफेद जूते पहने हुए हैं। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच, रंग गोरा है और पहचान के लिए उसके माथे के बीच में तिल/मस्सा है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उक्त छात्र कहीं दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या परिजनों को सूचित करें।

Related Articles

Back to top button