उत्तराखंडऋषिकेशश्रद्धांजलि

शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीदों को किया नमन

फिरोजपुर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को अर्पित की श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान

ऋषिकेश, 23 मार्च (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीदी दिवस (23 मार्च) की पूर्व संध्या पर फिरोजपुर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का बलिदान देश की आजादी की मजबूत नींव है। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि शहीदी दिवस हमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों की याद दिलाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे शहीदों के सपनों का भारत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस दौरान स्थानीय लोगों एवं अन्य उपस्थित जनों ने भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Related Articles

Back to top button