उत्तराखंडऋषिकेश

लाजपत जी के निधन पर शोक, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जताई संवेदना

चंपत राय से हरिद्वार में भेंट कर दी सांत्वना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

ऋषिकेश, 23 मार्च (दिलीप शर्मा): ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता एवं उपाध्यक्ष तथा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के बड़े भाई लाजपत जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ. अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय लाजपत जी अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं समर्पित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने चिन्यालीसौड़ स्थित मनेरी भाली परियोजना के द्वितीय चरण में सहायक अभियंता के पद पर कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। डैम परियोजनाओं एवं चिन्यालीसौड़ कॉलोनी के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से ऋषिकेश लौटते समय हरिद्वार में चंपत राय से भेंट कर उन्हें इस दुःखद घड़ी में सांत्वना दी गई। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि लाजपत जी का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी संवेदना के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

Related Articles

Back to top button