उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादूनपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 44 टेट्रा पैक बरामद

काली कमली आश्रम गेट के पास चेकिंग के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, नशा मुक्त अभियान जारी

ऋषिकेश, 23 मार्च (दिलीप शर्मा): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने काली कमली आश्रम गेट से आगे कोयल घाटी रोड पर चेकिंग के दौरान अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 22 मार्च को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान मुकेश कुमार (40 वर्ष), निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 44 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम:

1. काo मनोज कुमार,

2. कानिo सुनील कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button