उत्तराखंड
महावीर जयंती अवकाश में बदलाव, अब 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश, पहले 31 मार्च की थी घोषणा


देहरादून (दिलीप शर्मा): राज्य सरकार ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन करते हुए नई तिथि घोषित कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब 31 मार्च, 2026 के स्थान पर 30 मार्च, 2026 (सोमवार) को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

इस संबंध में अपर सचिव महावीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में घोषित 31 मार्च की तिथि को संशोधित कर अब 30 मार्च तय की गई है। विभाग द्वारा सोमवार को इस बाबत आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
सरकार के इस निर्णय के बाद सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों और अन्य संस्थानों में अवकाश अब नई निर्धारित तिथि के अनुसार लागू होगा।










